फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रेन से कटकर सिपाही ने जान दी, दूसरी पत्नी पर लगाया ये आरोप, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप

Fri, 16 Apr 2021 03:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

मऊ जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह मधुबन थाने में डायल-100 में तैनात सिपाही ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूत्रों के अनुसार, सिपाही की जेब में एक सुसाइड नोट मिला है, उसने अपनी दूसरी पत्नी पर एक युवक से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की बात लिखी है।

विज्ञापन


मृत सिपाही अखिलेश सिंह गौतम(35) पुत्र प्रताप सिंह गाजीपुर जिले के सोहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव का निवासी था। वह यूपी पुलिस के 2004 बैच का सिपाही था, वर्तमान में वह मधुबन थाने में डायल-100 में तैनात था। मृतक ने दो शादी की थीं।

पहली पत्नी से उसके दो पुत्र है, लेकिन वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ शहर के ब्रह्मस्थान मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहता था। गुरुवार की रात सिपाही का दूसरी पत्नी से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर सिपाही नाराज होकर घर से निकल गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उसने भीटी स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी दूसरी पत्नी पर एक युवक से अवैध संबंध होने की बात लिखी है। इस बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ और उसने नाराज होकर ट्रेन के आगे कुद कर आत्महत्या करने की बात स्वीकारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें