फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जनों ने निकाली प्रतिज्ञा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को मधुबन विधानसभा के फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के दुबारी नई बस्ती, खैरा, धर्मपुर टांड़ी बिंदटोलिया गांवों में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। धर्मपुर टांड़ी में नुक्कड़ सभा में ब्रह्मानंद पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा की योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरयू नदी की कटान से तटवर्ती गांवों के लोग परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि अगर तत्काल सरयू नदी पर बोल्डर गिरा कर एवं ठोकर लगाकर कटान को रोका नहीं गया तो ग्राम सभा के लोग कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि सभी जाति धर्मों के लोग कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में बहन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। बबलू राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही 11 प्रतिज्ञाओं को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने ग्राम सभा के सभी पूरवों में जाकर प्रतिज्ञा पत्र भी वितरित किया। इस प्रतिज्ञा यात्रा में प्रदीप तिवारी ,राजेंद्र चौहान, बृज भूषण चौहान, रामविलास यादव, जयराम, श्रीराम चौहान, जनार्दन, मुन्ना चौहान, मुसाफिर चौहान, प्रेम चंद चौहान, गोरख चौहान आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें