फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैराबाद गांव के कोटेदार पर मनमानी की शिकायत, तहसील पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर खैराबाद में राशन न देने की शिकायत को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। खैराबाद गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में मनमानी व अनियमितता का आरोप लगाकर सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कोटेदार के खिलाफ गाली गलौज कर आए दिन लोगों को अपमानित करने और राशन के साथ जबरन अन्य सामग्री लेने पर मजबूर करने की शिकायत की गई। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने आपूर्ति विभाग से शिकायत की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिय। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खैराबाद गांव के सैकड़ों कार्डधारक गांव के कोटेदार नंदू सोनकर के खिलाफ राशन वितरण में धांधली करने की शिकायत करते हुए तहसील परिसर में नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि कार्ड में नाम होने के बावजूद भी कोटेदार राशन नहीं देता है। राशन देने के लिए हफ्तों दौड़ाने के बाद भी आनाकानी की जाती है। बताया कि राशन के साथ वाशिंग पाउडर और मग को दूने दाम पर लेने पर मजबूर किया जाता है। कार्ड धारकों का आरोप है कि कोटेदार सत्ता पार्टी से संबंध का हवाला देकर हम लोगों को अपमानित करता है। आए दिन महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिलती है। राशन कार्ड के निर्धारित मूल्य ढाई रुपए की जगह 4 रुपये की दर से गेहूं और चावल वितरित किया जाता है। लॉकडाउन के चलते भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके बुनकर अपमान के बाद भी कोटेदार के मनमाने रवैए का शिकार होकर राशन लेने पर मजबूर होते हैं। उन्होंने कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। उप जिलाधिकारी सीएल सोनकर ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। साथ ही दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सगीर, शाहिद, नौशाद, शुभम, धर्मेंद्र, फैजुल रहमान, आशीष, संतोष, इकबाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें