फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षालय की प्रतीक्षा कर रहे नगर के चौराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र में विकास का दावा करने वाली नगर पालिका द्वारा नगर के प्रमुख मार्ग, तिराहा, चौराहा पर यात्री प्रतीक्षालय तक नहीं बनाया जा सका है। जिन जगहों पर यात्री प्रतीक्षालय बने भी हैं वह मेटेनेंस के अभाव में जीर्णशीर्ण की स्थिति में पहुंच चुके हैं। हालात यह है कि नगर में केवल पांच जगहों पर यात्री प्रतीक्षालय बने हैं। ऐसे में दूसरे जगहों पर यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रोडवेज बसों से लेकर निजी वाहनों में यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्री खुले में अपने वाहनों का इंतजार करते हैं। हालांकि नगर पालिका ने नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर यात्री प्रतीक्षालय बनाने की योजना तैयार की है, लेकिन यह अभी तक केवल कागजों में सिमटी हुई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की करीब साढ़े तीन लाख की आबादी है। इस आबादी के बीच से बड़ी संख्या में लोग जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग, युवा तथा बच्चें भी शामिल हैं जो यात्रा के लिए निकलते हैं। वह नगर के प्रमुख चौराहे भीटी, बलिया मोड़ तिराहा, बालनिकेतन तिराहा, आजमगढ़ मोड़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा, मिर्जाहादीपुरा तिराहा, फातिमा चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा आदि पर आते हैं लेकिन प्रतीक्षालय न होने से इधर-उधर टहलते हुए या कुछ देर रुकने के बाद अपने गंतव्य के लिए संबंधित वाहन से निकल जाते हैं। इसमें गाजीपुर तिराहा, भुजौटी कॉलोनी, मिर्जाहादीपुरा, कलेक्ट्रेट मोड़, ब्रह्मस्थान स्थित निजी बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय बने हैं। लेकिन बीते कई वर्षों से मरम्मत के अभाव में यहां का ब्रम्हस्थान, गाजीपुर तिराहे पर बने यात्री प्रतीक्षालय खस्ताहाल हो गए हैं।
ऐसे में नगर के दूसरे प्रमुख मार्गो पर यात्री प्रतीक्षालय न होने से उस स्थान से अपने अपने गंतव्य स्थान को यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाएं व उनके छोटे बच्चों को होती है जो चिलचिलाती धूप में बरसात के मौसम में भी खुले आसमान की नीचे बैठे नजर आते हैं।हालांकि नगर पालिका द्वारा दो वर्ष पूर्व ही बोर्ड बैठक में नगर के सभी मुख्य मार्गो पर यात्री प्रतीक्षालय बनाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है, लेकिन यह भी दूसरे विकास कार्यो की तरह अब भी फाइलों में सिमटी नजर आ रही है।
विज्ञापन

इस मामले में अपर जिलाधिकारी के. हरि सिंह ने बताया कि नगर में यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रयास जारी है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें