फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा कोपड़ा निवासी ग्रामीणों ने गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर रविवार की शाम गेहूं चावल के अलावा कोई सामान नहीं देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना था कि तीन दिन पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा प्रभारी खंड विकास अधिकारी को पत्रक देकर लिखित शिकायती पत्र दिया था और खंडविकास अधिकारी ने सीडीपीओ को मुख्यालय पर बुलाकर जांच कर कार्यवाही की बात कही थी। जब ग्रामीणों ने रविवार को सीडीपीओ को फोनकर मामले से अवगत कराया तो सीडीपीओ ने कहा कि कार्यकर्ता ने फोटो भेजी है बांटते हुए।
विज्ञापन

इतना सुनते ही दर्जनो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कि सामान भी नही मिला और फोटो भी भेज दिया गया। गांव में लगभग 50 लोग पात्र हैं यदि एक दो लोगो को सामान देकर फोटो भेज दिया तो अधिकारी मौके पर आकर क्यो नही जांच करते क्या सही है क्या गलत है। प्रदर्शन करने वालों में विभा देवी, सुमन मौर्या, ऊषा देवी, बृजेश गुप्ता, प्रीती सिंह, मुन्नी देवी, अर्चना प्रजापति, सोनादेवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें