फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की तैयारी अंतिम दौर में, गिफ्ट आइटमों से सजे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। क्रिसमस पर्व आने में चंद दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में क्रिसमस की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। ऐसे में बाजारों में दुकानें रंग-बिरंगे गिफ्ट से सज गई हैं। कोरोना काल में स्कूल, कालेज बंद चलने से कारोबारियों की अपेक्षाकृत बिक्री नहीं हो रही है। लेकिन कारोबारियों को उम्मीद है कि एक दो दिन में बिक्री में तेजी आएगी।
विज्ञापन

इसाई समाज को क्रिसमस का वर्ष भर इंतजार रहता है। सांता क्लाज को इस त्योहार पर शुभ माना जाता है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। पर्व में चंद दिन ही शेष हैं तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। ईसाई धर्मावलंबी अपने घरों, प्रतिष्ठानों को सजाने संवारने में दिन रात एक कर दिया है। पर्व के मद्देनजर नगर के सहादतपुरा, भीटी, रौजा, चौक, गोला बाजार, मिर्जाहादीपुरा सहित जिले के मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, चिरैयाकोट, दोहरीघाट सहित विभिन्न बाजारों में दुकानें क्रिसमस ट्री, घरों को सजाने वाले आइटम, क्रिसमस कार्ड, बच्चों का ड्रेस, बच्चों का खिलौना, पेंसिल बॉक्स, परफ्यूम, कैंडल स्टैंड, फोटो फ्रैम, क्रिसमस कार्ड, चॉकलेट आदि से सज गई हैं।
कारोबारियों की मानें तो गत वर्ष की तुलना में इस बार क्रिसमस पर्व पर बिक्री अपेक्षाकृत नहीं हो रही है। स्कूल बंद चल रहे हैं। क्रिसमस सेलीब्रेशन भी नहीं हो रहा है। इससे सजावट के सामानों की बिक्री नहीं हो रही है। इस संबंध में कारोबारी आनंद कुमार का कहना था कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण काल मेें क्रिसमस पर्व की होने वाली बिक्री नाम मात्र हो रही है। माल डंप पड़ा है। समझ में नहीं आ रहा है। उम्मीद है कि एक दो दिन में बिक्री में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें