फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं हैं ठंड से बचाव की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में रोजाना बढ़ रही ठंड से बचाव को लेकर अस्पतालों में ठंड से बचाव का कोई ठोस प्रबंध नहीं किया गया है। यहां न तो समय से अलाव जल रहे हैं न ही कोई रूम हीटर व ब्लोअर है। ऐसे में वार्ड में भर्ती मरीज ठंड से कांप रहे हैं। हालांकि अमर उजाला द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित करने के बाद चेते नगर पालिका अमला द्वारा शनिवार की शाम से नगर के सभी सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है। इससे काफी हद तक लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वार्डो में इन दिनों भर्ती मरीजों को इलाज के बाद ठंड से बचाव को लेकर खुद घर से कंबल लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि ठंड से बचाव के लिए वार्डो में भर्ती मरीजों को कबंल देने के साथ रूम हीटर तथा ब्लोअर की व्यवस्था करें। लेकिन यह सुविधा दिसंबर माह में भी अब तक अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को नहीं दिया गया है। यहीं नहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा वार्डो में लगे खिड़कियों के टूटे कांच तक ठीक नहीं कराए हैं। रात के समय टूटे कांच से हवा आने पर मरीज सर्द हवाओं में ठिठुर रहे हैं।
ऐसे में मरीजों के परिजन सोमवा को मुख्यमंत्री के आगमन पर इस अव्यवस्थाओं को दूर होने की उम्मीद जता रहे हैं। उधर नगर पालिका ने मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व रैन बसेरों के साथ नगर के सार्वजनिक मार्ग गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, सदर चौक, बालनिकेतन तिराहा पर अलाव शनिवार से जलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें