फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाली

Thu, 12 Mar 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्कूल चलो अभियान के क्रम में नगर के आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने बुधवार को रैली निकाली। रैली को जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता योेगेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर सहादतपुरा, मुंशीपुरा होते हुए रोडवेज होते हुए स्कूल परिसर में गोष्ठी में तब्दील हो गई। इस मौके पर जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता योेगेंद्र यादव ने बताया कि 10 मार्च से 15 मार्च तक जनजागरुकता के लिए जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरुक किया जाएगा।


शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी क्रम में 16 मार्च से 25 मार्च तक नए शैक्षिक सत्र के लिए नामांकन कराया जाएगा। 26 मार्च से 30 मार्च तक छूटे हुए बच्चों को विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय से जोड़ेगी।
विज्ञापन



रैली में कन्या प्राथमिक विद्यालय मुंशीपुरा, जूनियर हाईस्कूल मुुंशीपुरा, प्राथमिक विद्यालय मुुंशीपुरा आदि स्कूलों के बच्चे शामिल थे। इस अवसर पर जिला समन्वयक अमित श्रीवास्तव, जिला समन्वयक गजेंद्र सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा, मंजू सिंह अनसारुल हक, मीरा देवी आदि शामिल थे। संचालन चंद्रधर राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें