फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हितों के विपरीत है सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी

Thu, 12 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने बुधवार को बजट में सर्विस टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन


इस दौरान व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि बजट में घोषित सर्विस टैक्स की बढ़ोतरी व्यापारियों के हित में नहीं है।


संगठन के जिला संरक्षक महेश चंद्र आर्य ने कहा कि व्यापारी हितों के खिलाफ बढ़ाया गए सर्विस टैक्स को वापस नहीं लिया गया तो व्यापार मंडल आरपार का संघर्ष करने को बाध्य हो जाएगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बर्नवाल ने कहा कि कनाडा, आस्ट्रेलिया की तर्ज पर देश के आयकरदाताओं को शिक्षा व स्वास्थ्य नि:शुल्क प्रदान की जाए। आयकर छूट की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख की जाए।
विज्ञापन


देश के व्यापारियों को आयकर विभाग द्वारा बीमा पेंशन देने का कानून बनाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुज्जमा, युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, जीपी बर्नवाल, अखिलेश, तारिक अंसारी, जफर अहमद, सौरभ बर्नवाल, नरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें