फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रहे बालक को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Mon, 13 Oct 2025 01:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में बेकाबू कार की टक्कर से बालक घायल हो गया। इससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर चट्टी पर सोमवार की सुबह 10 बजे बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे एक बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हादसे के बाद नाराज परिजन और ग्रामीणों ने दुबारी-मधुबन सड़क पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि ब्रेकर नहीं होने के चलते यहां आए दिन हादसा होता रहता है। कई बार अवगत कराने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उधर, जाम की सूचना पर एसडीएम मधुबन खुद घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए ब्रेकर बनाने और जल्द ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर निवासी अंगद (10) पुत्र देव का घर सड़क किनारे ही है। सोमवार की सुबह वह किसी काम से सड़क पार कर रहा था। इस बीच मधुबन से दुबारी की ओर जा रही तेज गति कार ने अंगद को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव लाकर भर्ती कराया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: सोनभद्र के एसपी ने दिखाए तेवर, रात में अचानक पहुंचे थाने; लापरवाही पर एसओ समेत दो को किया लाइन हाजिर 
विज्ञापन


उधर, घटना से नाराज लोगों ने मधुबन-दुबारी मार्ग को जाम कर दिया। 100 से ज्यादा गांव के लोगों की भीड़ के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम राजेश अग्रवाल, मधुबन थाना प्रभारी राजीव सिंह पुलिस फोर्स के साथ खुद गंगऊपुर पहुंचे और परिजनों ने पहले जाम हटाने को कहा। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में हादसा न हो उसके लिए गंगऊपुर चट्टी पर ब्रेकर बनाया जाएगा। साथ ही इस घटना में शामिल आरोपी चालक की तलाश कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें