मधुबन। थाना क्षेत्र के मनपरवा पावर हाउस के पास शनिवार देर रात शाम बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने के चलते साइकिल चलाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में बाद आरोपी बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग गया।
मधुबन थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मृतक की पहचान ग्राम सभा दुबारी निवासी लक्ष्मी विश्वकर्मा (55) के रूप में हुई। शनिवार देर शाम नौ बजे लक्ष्मी साइकिल से घर लौट रहे थे। इस बीच मनपरवा पावर हाउस के पास सामने से आ रहे बाइक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी विश्वकर्मा के सिर में गंभीर चोट लगी, सूचना पर उन्हें फतेहपुर मंडाव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।