फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में सत्ता का परिवर्तन बेहद जरूरी: शिवपाल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने को तैयार है। इसके लिए सपा को आफर भी दे दिया है। प्रदेश में बिजली, पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। पिछले चुनाव में किए गए भाजपा के सभी दावे खोखले साबित हुए हैं। यह बातें परिवर्तन रथ यात्रा लेकर जनपद में आए प्रसपा नेता शिवपाल यादव ने कही।
विज्ञापन

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर निकले शिवपाल सिंह यादव शनिवार की शाम मऊ पहुंचे। पुरानी तहसील पर पार्टी के नेता विद्युत प्रकाश यादव और प्रिंस यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर शिवपाल यादव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा से संदेश देना चाहते हैं कि भाजपा सरकार ने गरीब, नौजवान, किसान सभी को छलने का काम किया है। अबकी बार यह लोग ही सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार हैं।
चुनाव के समय भाजपा ने वादा किया था कि विदेश से काला धन वापस लाएंगे, लेकिन वादा खोखला साबित हुआ। कहा कि प्रदेश में जब उनकी सरकार बनेगी तो वह हर परिवार के एक लड़की, लड़के को सरकारी नौकरी देंगे। बेरोजगार युवकों को रोजगार के लिए पांच लाख दिए जाएंगे। हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। कहा कि चुनाव के समय सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। साथ ही हर साल एक करोड़ बेरोजगारों को नौकरी। लेकिन भाजपा सरकार ने लोगों को छलने का काम किया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सादाब फातिमा, जिलाध्यक्ष विजयशंकर यादव, प्रियंका राय, विद्युत प्रकाश यादव, प्रिंस यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें