फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव: कोहरा छाए रहने से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सोमवार को तड़के से ही आसमान कोहरे से पटा रहा। लोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी खासा असर देखने को मिला। मध्याह्न तक कोहरा छाए रहने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। बर्फीली हवा चलने से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। मध्याह्न बाद हल्की धूप निकली, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

शीतलहर तथा कोहरे का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को तड़के से ही कोहरा छाए रहा। कोहरे होने के चलते लोग देर तक घर में ही दुबके रहे। सुबह सात बजे तक सड़कों पर इक्के दुक्के वाहन आते जाते देखे गए। सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मध्याह्न तक भगवान भाष्कर का दर्शन न होने से लोग ठिठुरते रहे। मध्याह्न बाद हल्की धूप निकली, लेकिन दिन भर गर्म कपड़ों मेें पैक रहे। तापमान पर नजर डाला जाए तो सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 83 प्रतिशत रही। जबकि पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। शीतलहर का कहर जारी रहने के चलते रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदारों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। ठंड बढ़ जाने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। शाम होते ही पटरी दुकानदार अपना दुकान समेट कर घर जाने को मजबूर हो जा रहे हैं।
वहीं मधुबन में सोमवार को दोपहर बाद हल्की धूप खिलने के बावजूद गलन का अहसास होता रहा। सर्द हवाओं के चलते तापमान लुढ़कने से पूरे दिन ठिठुरन बरकरार रही। अधिकतर लोगों ने घरों में रहने में भलाई समझी। दोपहर में छतों पर धूप सेंकने के लिए बच्चों संग पहुंचे लेकिन सर्द हवाएं चलती रहीं। बाजार में भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम चहल पहल रही। बीते कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद जनपद में ठंड और बढ़ गई थी। लेकिन धूप निकलने के बाद ठंड में कुछ कमी आई, वही सोमवार को कोहरा के ज्यादा देर तक बने रहने के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। दिन में थोड़ी धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह में कोहरे और ओस के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बड़े बुजुर्गों के अलावा बच्चे भी देर से बिस्तर से उठे। बस स्टॉप, दुबारी मोड़ पांती रोड स्थित खेल के मैदान पर कम लोग दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें