मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर स्थित एक देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी तथा शराब की बोतले चोरी कर ले गए। इस दौरान चोरों ने बगल के अंग्रेजी की दुकान का ताला तोड़ने का भी असफल प्रयास किया। बुधवार की सुबह दुकान पर पहुंचने पर सेल्समैन को घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर में आशा जायसवाल पत्न्नी राजू जायसवाल का देशी शराब की दुकान है। मंगलवार की शाम रोजाना की भांति दुकान बंद हो गई थी। बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने सेल्समैन पहुंचा तो यहां पाया कि दुकान का ताला टूटा पड़ा हुआ है। दुकान के गल्ले में रखा 19 हजार 476 रुपया तथा 30 शराब की बोतल गायब है। चोरों ने इस दौरान बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। शराब की दुकान से चोरी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।