फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर, आरोपी चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के चौधरीपुर गांव निवासी रोशन राजभर की तहरीर पर बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, रोशन राजभर अपने दोस्त कृष्णा राजभर के साथ बीते 27 अप्रैल की दोपहर 1:30 बजे बाइक से निकले और ढिलई बगीचे के पास तरबूज खरीद रहे थे। तभी मर्यादपुर की तरफ से तेज रफ्तार हुंडई वरना कार आई और बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।
इसके बाद कार ने बगल में मौजूद बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिउरी गांव निवासी मंजू देवी, घोसी कोतवाली के रघौली गांव निवासी दीपक राजभर, रामजन्म, एक अज्ञात व्यक्ति और खड़ी बाइक को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद चालक कार लेकर भाग गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें