मधुबन रक्षाबंधन से पूर्व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अमानक मिठाई को अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने मधुबन तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाकर दुकानों से मिठाई का सैंपल लिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेेतृत्व में टीम सबसे पहले मधुबन तहसील के सिपाह इब्राहिमा पहुंची। टीम ने यहां अनिल मदेशिया की दुकान से छेना का नमूना लिया। वहीं इसी क्रम में टीम ने यहीं से बबलू चौरसिया की दुकान से खोवा जबकि महातम की दुकान से खोवा का नमूना लिया। इसी क्रम में टीम ने दरगाह में विजय कुमार की दुकान से छेना तथा चंदापार से दुर्गेश कुमार की दुकान से छेना मिठाई का नमूना लिया गया। विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान छापामारी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेेश कुमार राय, बिंदू पांडेय रामानंद, पंकज मौजूद रहे।