मऊ सपा कार्यालय पर हर बूथ पर यूथ अभियान के अंतर्गत मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा ने सोमवार को यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष, विधानसभा, ब्लाक कमेटी के संगठन विस्तार के बारे में समीक्षा की। अनीस रजा का स्वागत यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम और फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों ने किया। बैठक में प्रभारी रुद्र राजन राजभर ने नौजवानों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव को पुन: 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि सपा ही छात्रों, नौजवानों, बुनकरों, किसानों की लड़ाई लड़ती है। बैठक की अध्यक्षता यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहनवाज आलम ने की। बैठक में धीरज राजभर, दिलीप कुमार पांडेय, राजेश यादव, शादाब अंसारी, इरफान अजीज अभीनेष सिंह, अंगद पाल, सभा, स्तव, फैयाज अहमद, फरहान खान, अबू नासिर कलीम रजा, अतुल मिश्रा, दिवाकर यादव, शकील खान, अमरनाथ यादव, फारूक आदि उपस्थित रहे।