फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 3.40 लाख का फर्जी चेक देकर, ठग ले उड़े सोने के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव निवासी एक महिला के साथ बाइक सवार दो लोगों ने आवास के नाम पर ठगी करते हुए उसका सोने का आभूषण ले लिया। ठगी करने वालों ने महिला को एक फर्जी चेक भी दिया। घटना बृहस्पतिवार के दोपहर की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रानीपुर थाना और ब्लॉक क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव निवासी सुभावती देवी ने आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे उसके घर पर दो बाइक सवार आए और उन्होंने सबसे पहले सुभावती देवी के पति बेचन शर्मा के बारे में पूछताछ की।
महिला ने बताया कि उसका पति खुरहट बाजार गए है। कुछ देर बाद दोनों बाइक सवारों ने महिला के आवास आवंटन के बारे में बताते हुए कहा कि उनका नाम आवास की सूची में आ गया है, लेकिन शिकायत पर पात्रता सूची से नाम कटने वाला है। इसी बीच दोनों बाइक सवार में से एक नए किसी से फोन पर बात करते हुए महिला से 7 हजार 35 रुपये की मांग की।
विज्ञापन

महिला ने पैसा नहीं होने की बात कही। दोनों बाइक सवार ठगों ने महिला के गले में पहने मंगलसूत्र और कान के बाली की मांग करते हुए कहा यह दोनों आभूषण दो घंटे के लिए देकर पैसे की व्यवस्था कर लो। दोनों ने महिला को 3.40 लाख का फर्जी चेक भी दिया। महिला को शक होने से पहले दोनों ने तीन और घरों की जांच करने की बात का बाइक से भाग गए। देर शाम तक दोनों के वापस नहीं आने पर पीड़ित ने पूरी बात खुरहट पुलिस चौकी और रानीपुर थाना को मौखिक सूचना दी। पीड़ित महिला ने बताया कि दोनों सोने के आभूषण की कीमत लगभग 20 हजार रुपये है। आवास के नाम पर ठगी का शिकार हुई महिला की चर्चा पूरे क्षेत्र में थी।




मामले की जानकारी है लेकिन अभी तक महिला या उसके परिवार के तरफ से किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। - राजीव सिंह, थाना प्रभारी रानीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें