बीएसए राकेश कुमार ने रतनपुरा ब्लाक के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता मिली। बीएसए सोमवार को रतनपुरा ब्लाक के भुड़सुडी स्थित सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल पहंुचे।
लिपिक माला सिंह गायब मिलीं। विभिन्न कक्षाओं में नामांकित बच्चों के सापेक्ष उपस्थिति नाम मात्र मिली। प्राथमिक विद्यालय भीमहर का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक केशव सिंह हस्ताक्षर बनाकर गायब थे। बच्चों की पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों उपस्थिति दो से छह के बीच रही। वहीं पूर्व की तिथियों पांच, छह तथा आठ जुलाई को 58, 54, 54 बच्चों की उपिस्थिति दर्शाई गई थी।
इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमराजपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति तथा पठन पाठन की स्थिति निम्न स्तर की रही। फर्श की मरम्मत तथा रंगाई पुताई वर्षो से नहीं होना पाया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सेमराजपुर में तैनात तीन शिक्षकों के सापेक्ष एक शिक्षक उपस्थित मिलेद्घ सहायक अध्यापिका श्वेता सिंह रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर विद्यालय से गायब मिलीं।
सभी कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति तथा पठन पाठन का स्तर निम्न रहा। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार का कहना था कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में छात्रों की उपिस्थिति तथा पठन पाठन की निम्न स्तर के मामले में प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी की गई है। 15 दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।