फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: मुख्तार अंसारी के करीबी ठेकेदार पर प्रशासन का डंडा, अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

Thu, 16 Dec 2021 11:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
बुलडोजर लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगियों पर पुलिस- प्रशासन का डंडा लगातार चल रहा है। गुरुवार को मऊ जिले में मुख्तार के करीबी ठेकेदार रामअवध सिंह की अवैध संपत्ति को जिला प्रशासन ने ढहा दिया। इसके बाद पूरी भूमि को जब्त कर लिया। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से आस-पास के क्षेत्रों में अफरातफरी की स्थिति रही।

विज्ञापन


डुमरांव गांव स्थित सरकारी पोखरी के पास रामअवध के अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस  दौरान काफी संख्या में फोर्स तैनात रही। डुमरांव गांव में राम अवध सिंह ने पोखरे की थी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर एक शौचालय बना लिया था। गुरुवार को तहसीलदार की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

सरायलखंसी थानाध्यक्ष केके गुप्ता सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में बुलडोजर के साथ पहुंची। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान घटना न हो इसके लिए पुलिस चौकस रही। जिलाधिकारी ने टीम गठित कर अवैध कब्जा को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें