फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में की गई ब्रह्मचारिणी की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। देवी पूजा पर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की द्वितीय स्वरुप ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। मां दुर्गा की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का देर शाम तक तांता लगा रहा। उत्साहित श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंजायमान हो रहा था। नगर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन नगर के माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर सहित जिले के कहिनौर गांव स्थित वनदेवी धाम, खुरहट स्थित सीरियापुर की देई मां मंदिर, कोपागंज स्थित दुर्गा मंदिर, मांदी सिपाह में कोयलमर्याद भवानी माई मंदिर, मधुबन क्षेत्र के निधियांव गांव स्थित अष्टभुजी मंदिर सहित जिले के अन्य गांवों में स्थित तमाम देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं नेे मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप द्वितीय ब्रह्मचारिणी की आराधना की। आस्था का जनसैलाब प्रतिवर्ष खासकर नवरात्र के समय उमड़ता है। वैसे तो आम दिनों में भी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। लाइन में खड़े लोग माता की जय-जयकार का उद्घोष कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें