फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीय: इलाज से पहले ही खून से लथपथ मरीज को कर दिया रेफर, गुहार भी नहीं सुनी; हंगामा के बाद किया ये काम

Mon, 15 Jul 2024 07:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Mau News: रेफर की बात सुनकर महिलाएं बिलखने लगीं। गुहार लगाने के बावजूद अस्पतालकर्मियों ने एक न सुनी। यह देख जब परिजनों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों को बुरा-भला बोलने लगे, तब जाकर मरीज की मरहम-पट्टी की गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस में इलाज के अभाव में मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के जिला अस्पताल में सोमवार को एक घायल के साथ स्वास्थ्यकर्मियों का अमानवीय व्यवहार देखने को मिला। जब अस्पताल में घायल को लाया गया तो आपातकाल में तैनात कर्मी शरीर से खून का रिसाव होने के बाद बिना प्राथमिक उपचार के ही उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घायल के परिजन द्वारा विरोध करने पर उन्ही कर्मियों ने घायल को एंबुलेंस से उतार मरहम पट्टी कर वाराणसी के लिए रेफर किया।

कोपागंज थाना क्षेत्र के कनियानीपुर गांव में धान की रोपाई से पहले खेत की जोताई के दौरान अंकित (20) पुत्र बिजेंद्र सिंह ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंस गया। तेज गति से चल रहे रोटावेटर में फंसने से कमर के नीचे का हिस्सा कई खंड होकर हो गया।

विज्ञापन


दोनों पैर से मांस के टुकड़े लटक गए थे। युवक के शरीर से खून का रिसाव बंद नहीं होने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां घायल का बिना ड्रेसिंग किए जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

घायल को एंबुलेंस में रख दिया गया। उसी दौरान घायल के साथ आई एक महिला ने उपचार नहीं जोर-जोर सो रोने लगी। कहा कि अस्पताल में उपचार की सुविधा होने के बाद भी मरहम-पट्टी तक नहीं की गई।

महिला के रोने के बाद आपातकाल के बाहर गेट के पास ही स्वास्थ्य कर्मियों ने दोबारा घायल को एंबुलेंस से नीचे उतारकर ड्रेसिंग करने के बाद घायल को वाराणसी के लिए भेजा।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
मामले की जानकारी है, युवक की हालत काफी गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। लापरवाही को लेकर पूछताछ होगी। - डा. धनंजय कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें