मऊ। नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे स्व. मोहम्मद क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बुधवार को बीकेसी कोपागंज और शारदा नारायन (सोनीधापा) के बीच खेला गया। बीकेसी कोपागंज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शारदा नारायन को हराकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
स्व. मोहम्मद क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बुधवार को बीकेसी कोपागंज और शारदा नारायन (सोनीधापा) के बीच खेला गया। शारदा नारायन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए निर्धारित 20 ओवर में 88 रन ही बना सकी। शारदा नारायन की तरफ से शिवम ने 24 रन, आदित्य ने 14 रन और अभिनव ने 10 रनों का योगदान दिया। बीकेसी कोपागंज की तरफ से बालकेश ने 18 रन देकर चार विकेट, अब्यूल और रोहित ने दो-दो विकेट लिया। जीत के लिए 89 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बीकेसी कोपागंज की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 13.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बना लिया। संवाद