फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बनेगा बायोमैट्रिक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट

Sat, 17 Feb 2018 11:15 PM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र से निकलने वाले गंदे नाले के पानी से नदी में होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए नगर क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की कवायद शुरु कर दी गई। हरी झंडी मिलने पर 27 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार का धन अवमुक्त कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बायोमैट्रिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगने से नगर क्षेत्र से निकलने वाले गंदी नाली के पानी और मलबे नदी , तालाबों में न जाकर ट्रीटमेंट प्लांट में गिराए जाएंगे। इस दौरान नदी प्रदूषण मुक्त होगी। साथ ही किसानों के लिए खाद आदि का भी उत्पादन होगा। इस योजना के लिए आवश्यक दो हेक्टयर जमीन चिह्नित करने के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

 प्रदेश के 61 नगरीय निकायों के साथ मऊ नगर पालिका को भी अमृत योजना/ अटल मिशन फार रेजुवेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन के लिए चुना गया है। योजना के तहत नपा को नगर पालिका को क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शुद्घ पेयजल, सीवरेज,पार्क और पर्यावरण सौंदर्यीकरण  के साथ स्मार्ट सेवाएं जैसे इंटरनेट, वाईफाई मुहैया कराना है। इसी के तहत नपा, जलनिगम के साथ मिलकर शहर में पहले बायोमैट्रिक सीवर ट्रिटमेंट प्लांट पर काम करेगी। इसके लिए 27 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर उसे शासन को भेज दिया गया है। इस धनराशि से नगर पालिका क्षेत्र के बाहर दो हेक्टयर जमीन पर सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत बायोमैट्रिक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। बाद में सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। जेई बब्बन शर्मा ने बताया कि इस कार्य के लिए नगर क्षेत्र से बाहर मौजूद तीन जमीनों को देखा भी गया है। जल्द की इसमें से एक प्लाट को चिह्नित कर उस पर धन आने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। जमीन भीटी, बाड़ीकोट, रणवीरपुर, ताजोपुर और बकवल के आस-पास है। जबकि ईओ नगर पालिका आशीष ओझा ने बताया कि इस प्लांट के लगने से शहर की स्वच्छता और पेय जल में इजाफा होगा। साथ ही साथ इससे तैयार होने वाल खाद किसानों के उपयोग में आएगी। कार्यदायी संस्था जलनिगम होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें