फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर मिलेगी वाईफाई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही वाई-फाई सुविधा मिलेगी। क्योंकि पूर्व में हुए सर्वे के बाद अब रेलवे स्टेशन पर वाईफाई डिवाइस लगा दी गई है। ऐसे में जल्द ही इंदारा रेलवे पर यात्रियों को वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इस डिवाइस का कंट्रोल स्टेशन मास्टर के पास होगा। वाईफाई का प्रयोग करने के लिए यात्रियों को एक नंबर पर मैसेज भेजकर ओटीपी वन टाइम पासवर्ड मंगाना होगा। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप फ्री वाईफाई सुविधा से न सिर्फ व्हाट्सएप, इंटरनेट कॉलिंग की सुविधा ले सकेंगे, बल्कि इंटरनेट पर ही ट्रेनों की लोकेशन भी ले सकेंगे। आपको अनाउंसमेंट होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंडियन रेलवे के मोबाइल एप पर किसी भी ट्रेन की लोकेशन पता चल जाएगी। आप साधारण कदम उठाकर फ्री वाई-फाई का लाभ उठा सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक मुरली मनोहर सिंह ने बताया कि इंदारा रेलवे स्टेशन पर जल्द ही वाईफाई की सुविधा यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर पहुंचकर यात्री अपने मोबाइल में रेल वायर डिवाइस अपलोड करेगा। उसके बाद ओटीपी आएगा जिसे डालने के बाद वाई-फाई सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें