करहा। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ओटनी निवासी बाइक चला रहे एक अधेड़ की महाकुंभ से लौटते समय बुधवार को हंडिया में डिवाइडर से टकराने से हो गई। वहीं उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन प्रयागराज के निकल गए हैं। मृतक अपने घायल साथी के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए बाइक से ही बीते मंगलवार को निकले थे, जहां स्नान कर वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।
मृतक की पहचान ओटनी निवासी छेदी चौहान (50) गांव के दोस्त बरखू चौहान के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान करने बाइक से प्रयागराज निकले थे। जहां वह बुधवार की भोर में गंगा नदी में नहाने के बाद लौट रहे थे। अभी यह दोनों प्रयागराज से 40 किलोमीटर दूर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हंडिया के पास के पास पहुंचे तभी आगे चल रही एक कार से बचने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायला युवकों को प्रयागराज के रूपरानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है जबकि मृतक के परिजनों को रूपरानी पीएम हाउस पर बुधवार को ही बुला लिया गया है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गया, जिसमें श्रवण चौहान 32, बड़ा बेटा है।