फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अचानक सामने आई महिला को बचाने में बेकाबू हुआ बाइक चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में चालीसवां पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की दोपहर में सामने आई महिला को बचाने में बाइक चालक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक अभी हाल ही में विदेश से लौटा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारण गांव निवासी नूर आलम (28) सोमवार को सुबह आजमगढ़ से अपने घर वापस आ रहा था।अभी वह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चालीसवां पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा था। इस बीच एक महिला अचानक सड़क पार करने लगी। उसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिससे नूर आलम के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक सऊदी में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। दो माह पूर्व छुट्टी पर घर आया था। पांच भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के नौजवान और कमाऊ सदस्य की मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें