फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News : बाइक-कार की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ले जाया गया

Sat, 15 Mar 2025 01:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

फोरलेन पर कट पार करते समय बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई इस घटना में दो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव  के समीप फोरलेन पर कट पार करते समय बाइक एवं कार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमीरा चौराडीह निवासी रणजीत 45 पुत्र रामबृक्ष व दिनेश कुमार 43 पुत्र रामलगन घर से हाजीपुर की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन


उसी दौरान घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर के समीप फोरलेन पर कट पार करते समय मऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।कार की टक्कर से बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। बाइक सवार घायल दोनो युवको को इलाज के लिये ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया।

जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक कब्जे में लिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कार व बाइक दोनो क्षतिग्रस्त हो गये जबकि कार चालक बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें