फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां..., हादसे में थम गईं युवक की सांसें; परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 15 Mar 2025 10:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

सड़क हादसे के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की माैत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विजय कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी चुंगी के समीप शुक्रवार की दोपहर दो बजे दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा अतरारी गांव निवासी विजय कुमार (32) पुत्र रामचरण शुक्रवार को दिन दोपहर 2 बजे बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना कैलेंडर तिराहा की तरफ जा रहा था।

इस बीच, मुबारकपुर रोड से घोसी मुहम्मदाबाद रोड चुंगी पर क्राॅसिंग के दौरान खैराबाद कैलेंडर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। विजय कुमार को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरे बाइक सवार को भी चोटे आई। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार काफी तेज रफ्तार से आ रहे थे और चौराहे पर क्रॉस करने के दौरान टकरा गए। घटना के संबंध में मृतक के पिता रामचरण ने बाइक संख्या यूपी 50 C9267 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें