फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान हर गांव में लगाएगा योग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान के उत्तर प्रदेश पूर्व के सह राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने कहा कि 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से जनपद के सभी 684 गांवों में एक-एक योग शिक्षक बनाने का लक्ष्य है। इसके तहत पतंजलि परिवार हर गांव में योग शिविर आयोजित कर योग शिक्षक तैयार करेगा। प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षक गांव में योग को हर घर व व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। ताकि गांव के सभी लोग स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पूर्व के सह राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी बृहस्पतिवार को एक प्लाजा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों पर रोग के अनुसार योग शिविर आयोजित कर लोगों को रोगमुक्त करने का लक्ष्य है। विभिन्न प्रकार के रोग जैसे मोटापा, कमर दर्द, शुगर, उच्च रक्तचाप, निम्न रक्त चाप, आथराइटिस, घुटना दर्द, तनाव, अवसाद, चिंता जैसे रोगों को ध्यान में रखते हुए लोगों को बीमारियों से मुक्त करने के लिए रोग के अनुसार विशेष योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। पतंजलि वेलनेस सेंटर व विभिन्न प्रकार के चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से लोगों के साध्य व असाध्य रोगों का इलाज किया जाएगा। देश, धर्म और संस्कृति के लिए 15 अगस्त से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में स्वामी रामदेव महाराज के सानिध्य में युवा सन्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जनपद में तीन ले पांच दिनों के युवा शिविर लगाए जाएंगे। पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव के सानिध्य में योग, दर्शन, वेद, उपनिषद, रामायण, गीता आदि ग्रंथ पढ़ाए जाएंगे। फिर उनको भारत की ऋषि परंपरा, गुरु परंपरा के अनुसार देश, धर्म, भारतीय संस्कृति व भारत का वैभव बढ़ाने के लिए उनको तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें