फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक मिले लाभ ः विजय राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पं.दीन दयाल उपाध्याय की जंयती पर शनिवार को गरीब कल्याण मेला का आयोजन सभी नौ ब्लाकों पर किया गया। विकास खंड कोपागंज में विधायक विजय राजभर, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने गरीब कल्याण मेला का शुभारम्भ किया गया। विधायक एवं जिलाधिकारी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पांच लाभार्थियों, प्रधानमंत्री आवास योजना के10 लाभार्थियों मुख्यमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक पहुड्डचाकर ही पं. हम दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय सपने को साकार कर सकते हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानाकरी दी। विधायक ने कहा कि भारत स्वतंत्र होने के बाद बड़े-बड़े विकास के साथ छोटे-छोटे विकास पर भी हम ध्यान देकर सर्वांगीण विकास को अवतरित कर सकते हैं। हमरा प्रयास यह हो कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सरकार बेटियो के जन्म से विवाह तक के सभी चरणों को विभिन्न योजनाओं द्वारा कुशलता एवं खुशहाली के साथ साकार कर रही हैं।
रतनपुरा : खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित गरीब कल्याण मेला में स्टॉल पर नए राशन कार्ड के आवेदन तथा नाम जोड़ने के आवेदन पत्र विभाग द्वारा संकलित किये गये। इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवी प्रसाद विश्वकर्मा ने जनता को निशुल्क एवं नियमित खाद्यान्न एवं उज्जवला योजना से संबंधित जानकारी दी। मेले में 12 महिलाओं को निर्धारित मात्रा में नियमित खाद्यान्न का वितरण भी ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्ता उर्फ टुनटुन ने किया।
विज्ञापन

कोपागंज: ब्लॉक परिसर के प्रांगण में गरीब कल्याण मेले 24 विभागों ने बैनर पोस्टर लगाकर योजनाओं के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रीय विधायक ने सभी स्टालों को देखा इस अवसर पर जॉइन्ट मजिस्ट्रेट अजय गौतम, सीडीओ ,डीपीआरओ घनश्याम सागर, सहित सभी अधिकारी एवं ब्लॉक कर्मचारी मौजूद थे।
रानीपुर: ब्लाक मुख्यालय पर गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर व विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने किया। मेले में पशु पालन विभाग, महिला कल्याण विभाग ,ग्रामीण आजीविका मिशन,सिचाई विभाग ,प्रधान मंत्री किसान योजना ,स्वास्थ विभाग,आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, उज्ज्वला योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि विभागों व्दारा स्टाल लगाए थे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिह, एडीओ पंचायत सुरेन्द्र नाथ यादव, मिलन सिंह, संजय सिह ,अरविंद यादव,शमशेर सिंह , योगेश सिंह, अजय सिंह आदि रहे।
गरीब कल्याण मेले में पुरस्कृत हुए विद्यालय:
पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर परदहां खंड विकास कार्यालय के कैम्पस में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगी प्रदर्शनी में डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी ने विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया। शिक्षा क्षेत्र परदहां के अन्तर्गत बीईओ माधवेंद्र पांडेय के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय रैनी, रहजनियां और पहाड़ पुर विद्यालय को प्रदर्शनी मे अव्वल आने पर बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें