मऊ/ बढ़ुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरपुर के पास एक होटल में एक युवती के साथ चार युवकों को शनिवार को पुलिस ने पकड़ा। युवती बाराबंकी की बताई जाती है। युवती मऊ निवासी ब्वाय फ्रेंड से मिलने के लिए बाराबंकी से आई थी। पुलिस पूछताछ कर रही है लेकिन जानकारी देने से बच रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बरपुर क्षेत्र के एक होटल में एक युवती के हाथ पैर बंधे होने की सूचना कुछ लोगों को मिली थी। इसके बाद युवती कहां गई, उसके साथ पकड़े गए चार युवकों को पुलिस कहां ले गई। इस बारे में पुलिस सब छिपाती रही। सरायलखंसी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती 19 साल की है और बाराबंकी की रहने वाली है। वह अपने ब्वाय फ्रेंड से मिलने मऊ आई थी। यहां पर उसने ब्वाय फ्रेंड से संपर्क किया। कुछ देरी बाद तीन और युवक आ गए। अब पुलिस पता लगा रही है कि वह तीन युवक कौन हैं और कैसे वह युवती के संपर्क में आए। एसओ सरायलखंसी राम सिंह का कहना है कि पकड़े गए युवकों और युवती से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई जाएगी। फिलहाल युवती और युवकों का कहां रखा गया है, पुलिस कुछ भी बताने से बचती रही।