फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में बैंक हो जा रहे खाली

Mon, 14 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
एक घंटे में बैंक हो जा रहे खाली
विज्ञापन
पांच सौ और हजार रुपये के नोट बंद किए जाने के बाद बैंकों की भुगतान व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। क्षेत्र के अधिकांश बैंक करेंसी न होने की बात कहते हुए न तो रुपये बदल रहे और न ही खातों से रुपये दे रहे हैं। सिर्फ पुराने रुपये जमा किए जा रहे हैं। घंटों लाइन में खडे़ रहने के बाद बैंक अधिकारी कैश न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर ले रहे हैं। इससे हर जगह हंगामे की स्थिति बनी रह रही है। पैसा पाने के लिए सुबह से ही ग्राहकों की लाइन लगी रह रही है। रविवार को भी क्षेत्र के सभी बैंकों का यही हाल रहा। एक घंटे से ज्यादा किसी भी बैंक में रुपयों का भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन

 
रतनपुरा विकास खंड स्थित बैंकों के गेट पांच बजते ही बंद हो गए। देर शाम तक ग्राहक पैसा जमा व निकासी के लिए घिघिआते रहे परंतु उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। एक हजार व पांच सौ के नोट बंद करने के बाद उपजी स्थिति से निपटने के लिए बैंकों का कार्यकाल सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक निर्धारित किया गया है। एक दो दिन तो देर तक काम हुए परंतु शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार बंद कर दिया गया। हालांकि बैंक प्रबंधन ने अपना काम देर रात तक किया परंतु पब्लिक को बैंक के बढे़ कार्यकाल का लाभ नही मिल सका।
विज्ञापन

इनसेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें