फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बनारस, गाजीपुर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। एयर इंडिया खेल प्रोत्साहन परिवार की तरफ से नगर के जीवन राम छात्रावास के मैदान में चल रहे खेल महोत्सव के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन रेड जोन मऊ और सलेमपुर की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। सलेमपुर की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मऊ को छह विकेट से हरा दिया। इसी क्रम में बिहार और गाजीपुर की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। गाजीपुर की टीम ने बिहार टीम को सात रन से हराकर जीत दर्ज किया।
इसी क्रम में बलिया और गाजीपुर के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। बलिया की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज किया। इसी क्रम में विंध्याचल और सलेमपुर के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। सलेमपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विंध्याचल को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

गाजीपुर और बलिया की टीम क्रिकेट मैच खेला गया। गाजीपुर की टीम ने बलिया को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्का कर लिया। मंगलवार को रुद्रपुर देवरिया, बनारस, गाजीपुर, सलेमपुर के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि दानिश आजाद अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार होंगे। इस अवसर पर विजय राजभर पूर्व विधायक, ओमप्रकाश पांडेय, सत्यमित्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें