फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार किए जा रहे ग्राम पंचायतवार प्रत्याशियों के मत पत्र:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए ग्राम पंचायतों के बूथवार मतपत्रों के सेट तैयार कराए जा रहे हैं। ब्लाक मुख्यालयों पर निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारी मतपत्रों को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के पद और संख्या के अनुसार मतपत्रों के सेट तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें बूथ संख्या के अनुसार कल तक प्रत्येक ग्राम पंचायतों के बूथों तक पहुंचा दिया जाएगा। पोलिंग पार्टियां मतपत्रों, मतपेटिकाओं और स्टेशनरी बैगों को लेकर 28 अप्रैल की शाम तक निर्दिष्ट बूथों पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

ब्लाकों पर प्रत्येक ग्राम पंचायतों के प्रत्याशियों के अनुसार मतपत्रों का मिलान किया जा रहा है। मतदान के दिन प्रयोग की जाने वाली स्टेशनरी के बैग तैैयार किए जा रहे हैं। चुनाव के लिए अधिगृहीत किए गए बड़े और छोटे वाहनों को सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर ,विकास भवन और पुलिस लाइन परिसर में खड़ा करा दिया गया। वहां से इन वाहनों को को ब्लाक मुख्यालयों को भेजा जा रहा है। ब्लाक मुख्यालयों से इन्हें मतदान के एक दिन पूर्व ही पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना कर दिया जाएगा। इन वाहनों को बूथवार भेजने रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है।
ब्लाक मुख्यालयों पर मतपेटिकाएं पहले ही पहुंचा दी गई हैं। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण के साथ ही उनकी ड्युटी सौंप दी गई है उसमें उनके ब्लाक मुख्यालय आवंटित कर दिए गए हैं। ब्लाक मुख्यालयों पर पहुंचने के बाद ही पोलिंग पार्टियों को बूथों की जानकारी दी जाएगी। सोमवार को वाहनों को जिला मुख्यालय पर खड़ा कराया जा रहा है। मंगलवार तक इन्हें संबंधित ब्लाक मुख्यालयों अथवा मतपेटिका संकलन केंद्रों पर भेज दिया जाएगा। बुधवार को सभी वाहनों को पोलिंग पार्टियों के साथ बूथों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उसी दिन शाम को बूथों पर पहुंचकर पीठासीन अधिकारी अपने सहकर्मियों के साथ अगले दिन मतदान की सारी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से बूथों पर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। अति संवेदनशील प्लस, अतिसंवेदनशील और संदेवनशील बूथों पर अतिरिक्त सुंरक्षा व्यवस्था की गई है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
संबंधित थानाध्यक्षों और पुलिस उपाधीक्षकों को अपने अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायत चुनाव के लिए कुल 900 वाहनों को अधिगृहीत किया गया है। इनमें से 100 वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए हैं। जबकि 150 वाहन पुलिस कर्मियों के लिए हैं। इसके अलावा 580 वाहन मतदान कर्मियों के लिए हैं। शेष वाहनों को रिजर्व सुरक्षित रखा गया है। इन्हें आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें