रतनपुरा (मऊ)। कर्तव्यनिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी इंद्रमणि यादव के असामयिक निधन की सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों में शोक छा गया। इंद्रमणि यादव क्षेत्र पंचायत के नामांकन जांच वापसी में वार्ड नंबर 21 से वार्ड नंबर 30 तक के काउंटर पर कार्यरत थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आजमगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को उनका निधन हो गया।
खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में ब्लॉक के सभी कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस बैठक में एडीओ पंचायत रविंद्र नाथ यादव, एडीओ आईएसबी जय व्रत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आदित्य सिंह, अमरीश चंद्र त्रिपाठी, संजय कुमार, संतोष कुमार यादव, सौरव सिंह ,तारक नाथ राजभर ,पीएन सिंह, नगीना प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इंद्रमणि यादव की कर्तव्यनिष्ठा व्यवहार कुशलता को याद कर उन्हें नमन किया। संवाद