फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को नहीं मिला नियुक्तिपत्र, छायी मायूसी

Mon, 19 Jan 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के क्रम में नियुक्ति पत्र वितरण संबंधी प्रक्रिया शुरू होने से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर देर शाम तक गहमागहमी रही। ठंड के बावजूद अभ्यर्थियों की भीड़ में कमी नहीं दिखी। शाम तक इंतजार के बावजूद नियुक्तिपत्र नहीं मिला।
विज्ञापन



डायट से 200 सीटों के सापेक्ष 179 अभ्यर्थियों की ही सूची मिली है। विकल्प के लिए विद्यालयों की सूची सूचना पट्ट पर न लगे होने से महिला अभ्यर्थियों में नाराजगी रही। पहले दिन सौ अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाणपत्र जमा कर दिए हैं।


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से प्रशिक्षु शिक्षकों को 19 जनवरी से बीएसए कार्यालय से नियुक्ति पत्र बांटने का फरमान जारी किया।

 भारी ठंड के बावजूद सोमवार को डायट पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। विभाग की ओर से प्रक्रिया देर से शुरू करने के चलते देर शाम तक पात्र अभ्यर्थियों से प्रमाण पत्र जमा कराने का कार्य चला।
विज्ञापन


देर शाम तक 100 पात्र अभ्यर्थियों ने निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र जमा किए। वहीं, बीएसए कार्यालय के सूचना पट्ट पर विकल्प के लिए विद्यालयों की सूची न चस्पा होने से महिला अभ्यर्थियों में गुस्सा दिखा।

 लेकिन तलवार लटकने के भय से मुंह खोलने के लिए तैयारी नहीं थे। वहीं, अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र न मिलने से उनके तथा परिजनों में मायूसी झलक रही थी।

इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार का कहना था कि अभी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मिलान किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें