कोटे की दुकानों पर अन्न महोत्सव के आयोजन के साथ बृहस्पतिवार को जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर एक लाख से अधिक लाभार्थियों को शासन से मिले थैले में खाद्यान्न दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का भी प्रसारण किया गया, जिसे लाभार्थियों ने सुना।
विकास खंड परदहां के अंतर्गत पखईपुर, कुसमौर में अन्न महोत्सव का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में किया गया। नोडल अधिकारी ने कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन वितरित किया। इसमें बेली, गीता देवी, उर्मिला देवी, अनीता देवी, दीपा, विमला, बिंदु राव, गीता देवी, रंजना, उषा देवी, बतसिया, मनीता, विद्यावती देवी, सविता देवी, मीरा, रामावती, रीमा, शीलमती, रानी देवी, तिजिया, प्यारी, सुनीता और प्रेमशीला देवी को शासन से प्राप्त बैग में राशन का वितरण किया गया। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा और अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को देखा। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से लोकगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद के सस्ते गल्ले की दुकान पर और मुबारकपुर में खंड विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने कैंप लगाकर राशन वितरण कराया। ग्राम कोईरियापार में भाजपा नेता भारत भीम ने और टड़ियांव में विधायक विजय राजभर ने अन्न महोत्सव का शुभारंभ कराया। वहीं दोहरीघाट की ग्रामसभा परिखापुर में मधुबन एसडीएम लालाबाबू दूबे ने नि:शुल्क राशन वितरित किया। मधुबन तहसील के रमऊपुर में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने गरीबों में राशन वितरित किया। उधर दोहरीघाट में उप जिलाधिकारी घोसी डॉ. सीएल सोनकर की निगरानी में खाद्यान वितरण कराया गया। वहीं रतनपुरा में लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनकर उत्साहित दिखे। घोसी के नदवल गांव में भाजपा नेता अनिरुद्ध सिंह, मुन्ना गुप्ता, जेपी सिंह की उपस्थिति में, मुंगमास में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ विश्वकर्मा की उपस्थिति में और तिलई बुजुर्ग गांव में भाजपा के जिलामंत्री मुन्ना राजभर और मनोज राजभर की उपस्थिति में राशन का वितरण किया गया।