मऊ। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय बरपुर में हुई। इसमें मानदेय मेें अल्पवृद्धि का विरोध जताया गया।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में अल्पवृद्धि की घोषणा करके उसको प्रोत्साहन राशि के रूप में देने का शासनादेश जारी करने के खिलाफ जमकर विरोध जताया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष कंचन राय ने कहा कि सरकार उनके साथ छलावा कर रही है। साथ ही 2017 के चुनाव में किए गए वादे को पूरा करने में हिला-हवाली कर रही है। मानदेय बढ़ोत्तरी के नाम पर प्रोत्साहन राशि का शासनादेश जारी कर रहे हैं। जो किये गये वादों से भिन्न है जिसका वह विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में संगठन के जिला मंत्री अनिता देवी ने भी संबोधित किया। बैठक में पूनम सिंह, प्रेम बालिका, मंजू तिवारी, ममता, रीना, रेनू जायसवाल आदि ने संबोधित किए।