फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्यारीपुर में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोपागंज  क्षेत्र के ग्राम सभा कन्यारीपुर में सड़क के किनारे लगी आंबेडकर प्रतिमा को गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह प्रतिमा के पास इकठ्ठा होकर प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीण किसी तरह माने। पुलिस ने आनन फानन क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मतम्मत करायी।
विज्ञापन


कन्यारीपुर में सड़क के किनारे बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा की उंगली तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण प्रतिमा की तरफ गये तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख आक्रोशित हो गए। इसकी सूचना गांववासियों को देने के साथ ही पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी तादात में पहुँच गये और प्रतिमा के सामने प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए अराजकतत्वों को गिरफ्तार किये जाने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को लगी तो उसके हाथ पांव फूल गए।  थानाध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ग्रामीणों को समझाने में जुट गये, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। थानाध्यक्ष की हर शर्त मानने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। पुलिस प्रतिमा के क्षतिग्रस्त उंगली की मरम्मत कराकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


इस दौरान सजंय मास्टर, योगेंद्र कुमार, प्रताप, रविंद्र, मनोज, सुभा, श्रवन, राजेश, वीरेंद्र, जितेन्द्र गोयल और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामअवतार उपस्थित रहे। सीओ नंदलाल ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर अराजकतत्वों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें