फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो से तीन घंटे लेट चल रहीं सभी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ठंड बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी ने रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। मऊ जंक्शन से गुजरने वाली लगभग सभी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें तीन से चार घंटा लेट चल रही हैं। समस्या लंबी दूरी वाली स्पेशल ट्रेनों में अधिक हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 12 मिनट लेट मऊ जंक्शन पर पहुंची। बुधवार को गोरखपुर एक्सप्रेस 34 मिनट ले रही। किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस एक घंटा 38 मिनट, गोरखपुर स्पेशल फेयर स्पेशल दो घंटा, बलिया स्पेशल फेयर स्पेशल ट्रेन तीन घंटे लेट मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची।
वहीं कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस 2 घंटा 28 मिनट लेट मऊ जंक्शन पर पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे पंकज भारद्वाज, अजय सोनी, राम कृपाल ने बताया कि गोरखपुर जाने वाली कई ट्रेनें बुधवार को दो से तीन घंटे लेट पहुंची। बच्चों के साथ स्टेशन पर समय बिताना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें