फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विरोध के बाद मानक के अनुसार काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़राव ब्लॉक के कटिहारी के ग्रामीणों द्वारा विरोध के बाद अधिकारी हरकत में आए और विभागीय अधिकारी रविवार को मौके पर पहुंचकर सही तरीके से काम शुरू करवाए। सात किलोमीटर बोझी-कटिहारी मार्ग के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शनिवार को काम रोकवा दिया था।
विज्ञापन

कटिहारी गांव पहुंचकर अधिकारियों ने जेसीबी से कटिहारी नट बस्ती के पास की छोड़ दी गई पुलिया को उच्चीकृत व उसका चौड़ीकरण कराने का काम शुरू कराया। पुलिया के उच्चीकृत व चौड़ीकरण समेत, पुलिया के पास के सड़क की सतह भी उच्चीकृत कराने की ग्रामीणों की पुरजोर मांग है। ग्रामीणों को अभी भी आशंका है कि, विभागीय अधिकारी व ठेकेदार की मिलीभगत से उक्त सड़क के निर्माण कार्य में लीपा-पोती की जा सकती है। सड़क निर्माण में दोबारा अनियमितता पाए जाने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है। लोगों ने कहा कि सड़क का निर्माण बेहतरीन तरीके से कराए जाने के लिए हर समय चौकन्ना हैं। वहां पहुंचे अवर अभियंता बलवंत चौहान ने बताया कि पुलिया को ठीक कराया जा रहा है। रही बात सड़क के सतह की नीचे होने वाले हिस्से की, तो जहां सड़क की सतह नीचे है, वहां जलजमाव, जलबहाव का सड़क पर दुष्प्रभाव ना पड़े, इसके लिए उस हिस्से आरसीसी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें