मऊ। एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना द्बारा गत दिनों एक अधिवक्ता के साथ किए गए दुर्व्यवहार की घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उनके स्थानांतरण और उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को जिले के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी से मिलकर एसडीएम के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया। प्रदर्शन को लेकर बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
एसडीएम मुहम्मदाबादगोहना द्वारा एक अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया। एसडीएम के कृत्यों की अधिवक्ताओं ने निंदा करते हुए उनके स्थानांतरण और एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और तहसील मुहम्मदाबाद गोहना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल गत दिनों जिलाधकारी से मिलकर दो सूत्री मांगपत्र सौंपा था।
जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई । जिससे आक्रोशित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन , तहसील सदर बार एसोसिएशन सहित सभी तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वकील डीएम से मिलकर एसडीएम के विरुद्ध कार्यवाही की मांगकिया। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।