मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें युवा अधिवक्ता राम सजीवन यादव के असामयिक निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। उधर प्रभारी जिला जज बुद्धिसागर मिश्रा की अध्यक्षता में कचहरी के सभागार में बार और बेंच की संयुक्त शोक सभा हुई। जिसमें अधिवक्ता रामसंजीवन यादव के निधन पर न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
शोक सभा में न्यायिक अधिकारियों के अलावा सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, महामंत्री अजय कुमार सिंह, हरिद्वार राय, सदानंद राय, फतेहबहादुर सिंह, अश्विनी सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, दारोगा सिंह, राजेंद्र राय, हरिनंद चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही, आफताब नोमानी, विजय बहादुर सिंह, विनेंद्र सिंह, अनुभव सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता कर्मचारी उपस्थित रहे।