फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन प्लाजा के लिए अधिग्रहित करें जमीन ः अवनीश अवस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अपर प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार की शाम को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस 15 अगस्त तक यातायात के लिए खुल जाएगा। एक्सप्रेस-वे के आसपास औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव अवस्थी ने मऊ जिले के मुहम्मदाबाद, शादीपुर, रानीपुर, अहिलाद, ओन्हाईच, बगली आदि गांवों से होकर गुजरे। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। पिपरीडीह के पास स्थित ताजपुर गांव के पास शाम पांच बजे पहुंचे। वहां 10 मिनट रूक कर कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं रानीपुर के पास बनने वाले रैन प्लाजा के लिए जल्द से जल्द जमीन अधिग्रहण कर कार्य शुरू कराने का दिशा निर्देश दिए। यूपीडा के संबंधित अधिकारियों को कार्य को लेकर दिशा निर्देश दिए।
कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि इस कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। 15 अगस्त से परिवहन व्यवस्था को चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने का भी निर्णय हुआ है। इस पर भी बहुत जल्द कार्य प्रारंभ शुरू होगा। बताया कि इस पूरे क्षेत्र में जहां जहां किसान तैयार हो जाएंगे, वहां पर इंडस्ट्रियल बेल्ट के लिए जमीन अधिग्रहित की जाएगी। अधिग्रहित जमीन पर इंडस्ट्री, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री तथा इस क्षेत्र से संबंधित इंडस्ट्री लगाई जाएगी।
विज्ञापन

यह बहुत खुशी की बात है कि आगामी अगस्त तक गाजीपुर मऊ, आजमगढ़ से लखनऊ सीधे सड़क मार्ग से कम समय में पहुंचा जा सकेगा। निरीक्षण के बाद हैदरगंज गाजीपुर की तरफ निकल गए। उधर से फिर वापस लौटकर लखनऊ चले गए। इस मौके पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, एसपी सुनिल धुले, एएसपी टीएन त्रिपाठी, सीओ धनंजय मिश्र, थाना सरायलखंसी एसओ सहित यूपीडा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें