फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बरगलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास से छह माह पूर्व एक नाबालिग को भगाने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रविवार को इंदारा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। उसका बयान पुलिस सोमवार को कोर्ट में कराएगी।
विज्ञापन

बलिया जिले के गड़वार थाने के एक गांव की नाबालिग को पांच जनवरी को किसी काम से अपने छोटे भाई के साथ किसी काम से मऊ आई थी। वह बलिया मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रही थी कि उसी समय बाइक से आए युवक ने नाबालिग के भाई को कोई सामान लाने के लिए भेज दिया और नाबालिग को बाइक से भगा ले गया।
नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी। युवक नाबालिग को लेकर हरियाणा के झज्जर जिले के लाइन पार थाना के छोटेराम कॉलोनी में लेकर रह रहा था। पुलिस उसे तलाश करती हुए वहां गई लेकिन वह वहां से किशोरी को लेकर निकल गया। युवक के पास के रुपये खत्म हो गए तो वह किशोरी को लेकर इंदारा रेलवे स्टेशन आया। अपने रिश्तेदारों से रुपये मंगाने के प्रयास में बैठा था कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी संतोष पासवान नगरा थाना क्षेत्र के सुलतानपुर का निवासी है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें