फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में हादसा: सड़क पार कर रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Mon, 17 Jan 2022 10:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घटना के बाद आस पास के लोग युवक को अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में कोपागंज थाना क्षेत्र के भातकोल मार्ग पर सोमवार की शाम सड़क पार कर रहे एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपा कोहना निवासी संजय राजभर (25) मजदूरी का कार्य करता था।

विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब 8 बजे वह किसी काम से भातकोल मार्ग पर गया हुआ था। वहां से गांव लौटने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आस पास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले जाते इससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें