फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में हादसा: बेकाबू होकर खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

Sat, 19 Feb 2022 07:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

एसओ ने बताया कि दोनों की पहचान उनके जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर मोड़ के पास शनिवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में दो युवकों का शव उतराया मिला। दोनों के शव बाइक के नीचे दबे हुए थे। अंदेशा है कि रात के अंधेरे में सड़क पर मोड़ होने के चलते बाइक बेकाबू होकर 12 फीट गहरी खाई में गिरी होगी।

विज्ञापन


जहां बाइक के नीचे दबने से दोनों पानी से बाहर निकल नहीं सके होंगे और उनकी मौत हो गई होगी। कोपागंज थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी अफरोज (25) पुत्र शमीम, थाना क्षेत्र के शिवपुर गाढ़ा निवासी सतेंद्र राजभर (23) पुत्र शिवमुनी के साथ शुक्रवार की शाम अपने पड़ोसी चंदन की बाइक मांगकर निकले थे।

विज्ञापन

वे वापस नहीं लौटे तो दोनों के परिजन उनकी खोजबीन में निकले। उधर, शनिवार की शाम करीब चार बजे निजामुद्दीनपुर के पास राहगीरों ने दोनों के शव बाइक के नीचे दबा देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसओ कोपागंज हरेराम मौर्या पहुंचे और दोनों युवकों के शव बाहर निकालवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

एसओ ने बताया कि दोनों की पहचान उनके जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। युवकों की मौत पर एसओ ने अंदेशा जताया कि रात के समय अंधा मोड़ पर बाइक तेज गति होने के चलते बेकाबू होकर 12 फीट गहरी खाई में जा गिरी होगी। बाइक के नीचे दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें