फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मां को लेने वाराणसी गए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के बिलौझा गांव निवासी युवक बुधवार की रात करीब 10 बजे अपनी मां कोे लेने ननिहाल वाराणसी गया था। अभी वह बनारस रेलवे स्टेशन पर उतरकर रेलवे ट्रैक पार कर जा रहा था कि ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर जीआरपी ने परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

बिलौझा गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह (30) पुत्र ओमप्रकाश सिंह अपनी मां मीना सिंह को गांव लाने के लिए वाराणसी गए थे। मां अपने भाई के यहां वाराणसी के भुवनेश्वर नगर में थी। बुधवार की शाम को मऊ से ट्रेन द्वारा वाराणसी गया था। शाम को बनारस रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौैके पर ही उसकी दर्दनाक मौत होे गई।
जानकारी के बाद आनन-फानन में परिजन मऊ से वाराणसी के लिए रवाना हुए। उधर, जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को बीएचयू भेजवाया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद वाराणसी में ही अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोगाें के मुताबिक युवक, गांव के बाजार में ही रेस्टोरेंट चलाता था। युवक की मौत से परिजन का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें