फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो अलग नाम से पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाता था युवक, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज थाना पुलिस ने रविवार को कोपागंज नगर पंचायत के भातकोल मोड़ के पास से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फर्जी होने के संदेह पर पासपोर्ट कार्यालय से सूचना मिलने पर पुलिस मामले में जांच कर रही थी, जो सत्य पाया गया। फतेहपुर ताल नरजा निवासी आरोपी उमेश निषाद का उसने वास्तविक पते और पहचान पर पासपोर्ट होने के बाद भी कूटरचित दस्तावेजों को आधार पर दूसरा पासपोर्ट बनवाया था। एक माह पहले भी पुलिस ने गलत नाम से पासपोर्ट बनवाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया था। दोनों थाने में पासपोर्ट सत्यापन कराने पहुंचे थे, शैक्षणिक प्रमाणपत्र मांगने पर दोनों वहां से भाग गए थे। दोे दिन बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। 25 दिसंबर को दोहरीघाट थाने की पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। कोपागंज थाना प्रभारी निरीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि आरोपी अपने वास्तविक नाम पर पहले दो बार बैंकाक जा चुका है। अब कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर नाम बदलकर पासपोर्ट बनवाया था। संदेश होने पर पासपोर्ट कार्यालय से मामले में जांच करने का निर्देश मिला था। जांच में गलत पाए जाने पर युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें